गोड्डा

मंत्री संजय प्रसाद यादव की माताजी के श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन शनिवार को झारखंड सरकार के मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव की पूज्य माताजी स्वर्गीय प्राणवती देवी के श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यह कार्यक्रम बिहार के बांका जिले अंतर्गत बड़ी ढाका स्थित निवास परिसर में आयोजित किया गया था।मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर स्वर्गीय प्राणवती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि माता का जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है और इस दुःख की घड़ी में पूरा राज्य उनके साथ खड़ा है। श्रद्धांजलि समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ महतो, झारखंड सरकार के मंत्री श्री इरफान अंसारी सहित बिहार एवं झारखंड सरकार के कई मंत्रीगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय प्राणवती देवी को श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में शांति भोज का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथियों और शुभचिंतकों ने भाग लिया। पूरे वातावरण में शोक, श्रद्धा और आत्मीयता का भाव व्याप्त रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button