सड़क पर भरा गटर का पानी,स्कूल के बच्चे एवं जनता परेशान l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
छिंदवाड़ा l चौरई वार्ड 13 महात्मा पब्लिक स्कूल के सामने मुख्य मार्ग पर विगत 5 वgर्षों से गटर एवं सेफ्टी टैंक का पानी भरा हुआ है l जिसकी नगर पालिका में कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। मेन रोड तुलसीदास चौक से लक्खा पिपरिया बाईपास को जोड़ता है l इस क्षेत्र में कई शिक्षण संस्थाएं संचालित है। कई बार सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज की गई l किंतु नगर पालिका द्वारा जादू की छड़ी से सीएम हेल्पलाइन भी कटा दी जाती है। नगर पालिका चौरई के सीएमओ हमेशा अपनी सीट से नदारत रहते हैं। जनप्रतिनिधि, पार्षदों तथा सभापतियों को समस्या बताने पर सिर्फ एक ही जवाब मिलता है l की कर्मचारी हमारे नहीं सुनते हम क्या करें। कर्मचारियों के पास जाओ तो वे जनप्रतिनिधि पार्षदों या सभापतियों के पास पहुंचते हैं l और ज्यादा हुआ तो ऊंची आवाज में बोलकर के शिकायतकर्ता या आवेदन कर्ता को नियम कानून की दुहाई की दी जाती है l और यदि शिकायतकर्ता फिर भी नहीं मानता तो कर्मचारियों द्वारा ऊंची आवाज में बात करके शिकायतकर्ता की आवाज दबाने की कोशिश की जाती है। आखिर इन कर्मचारियों को इतना ऊंचा बोलने की ऊर्जा कहां से प्राप्त होती है। यह सोचने का विषय है। न जाने नगर पालिका के संबंधित कर्मचारी कैसे जादू की छड़ी घुमा कर कि स्वच्छता एवं नगर के विकास का प्रमाण पत्र/ अवार्ड प्राप्त कर लेते हैं। यहां भ्रष्टाचार का अंबार लगा है। जब जनप्रतिनिधि भी जनता की आवाज ना सुने तो आखिर जनता क्या करें।




