सिंगरौली
आदर्श ग्राम खोखवा में जल संचय अभियान के तहत बोरी बंधान
125 बोरियों से नाले का किया गया संरक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । विकासखंड चितरंगी के नवांकुर सेक्टर अंतर्गत आदर्श ग्राम खोखवा में जल संचय अभियान के तहत महत्वपूर्ण पहल करते हुए खाड़ी नाला पर 125 बोरियों का बोरी बंधान किया गया। यह कार्य मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री राजकुमार विश्वकर्मा के निर्देशन तथा विकासखंड समन्वयक के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था रामचंद्र सेवा समिति के समन्वय सहयोग से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में परामर्शदाता राधा यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की पूरी टीम, शिक्षकगण, पूर्व सरपंच, सामाजिक कार्यकर्ता, उपसरपंच सुरेश यादव, रामिलन सिंह, ब्डब्स्क्च् के छात्र कुसुम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी के सामूहिक सहयोग से बोरी बंधान का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को जल संचय अभियान का महत्व समझाया गया। वक्ताओं ने कहा कि “जल है तो कल है।” वर्तमान में भू-जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है, जिसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। यदि ग्रामीण मिलकर शासन की योजनाओं के अंतर्गत छोटे-छोटे जल संरक्षण कार्य करें, तो जल स्तर में गिरावट को रोका जा सकता है।ग्रामीणों से अपील की गई कि जल का दुरुपयोग न करें और आवश्यकता अनुसार ही जल का उपयोग करें। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जल संरक्षण के प्रति निरंतर जागरूक रहने और ऐसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।



