गोड्डा

संथाल परगना स्थापना दिवस,  सरकार  वंशज परिवार के साथ कर रही है दुर्व्यवहार

आगामी 30 जून को कोल्हान व संथाल परगना से लाखों की संख्या में पहुंचेंगे: चंपई सोरेन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व सीएम चंपई सोरेन 
गोड्डा/बरेहट: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन सोमवार को बरहेट पहुंचे, जहां वंशज सह भाजपा नेता मंडल मुर्मू के साथ मंडल कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया . इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, चंपई सोरेन जिंदाबाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद , अटल बिहारी वाजपेई जिंदाबाद के नारे लगाए.वही सिद्धों कान्हू पार्क पहुंचकर शाहिद प्रतिमा को माल्यार्पण कर नमन किया, इसके बाद भोगनाडीह स्थित जाहेरथान में पूजा अर्चना करआशीर्वाद लिया .वही धर्मगुरु ने आदिवासी सांस्कृतिक से पूजा अर्चना कराया. इस दौरान वंशज परिवार के बिटिया मुर्मू से मिलकर हालचाल जाना .पूर्व सीएम चंपई सोरेन पूर्व प्रधानमंत्री सह भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया . इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से उनका सॉल्व देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन वंशज सह भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने की . वही अटल बिहारी वाजपेई के स्मृति फोटो पर माल्यार्पण किया .इस दौरान पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने जौहर शब्द से  संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड को अलग राज्य  का दर्जा अटल बिहारी वाजपेई की देन है , केंद्र में अटल बिहारी वाजपेई की सरकार बने और झारखंड राज्य अलग हुआ . अटल बिहारी वाजपेई को झारखंड से गहरा लगाव था , क्योंकि झारखंड अलग राज्य बनाने को लेकर हुए भी आंदोलन में भरपूर योगदान दिया . लेकिन झामुम कांग्रेस की सरकार ने शोषण करने का काम किया . वर्तमान में भोगनाडीह 30 जून,संथाल परगना स्थापना दिवस कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन जिला प्रशासन और सरकार कार्यक्रम करने सेप्रतिबंध लगा दिया गया . वही 30 जून हल दिवस कार्यक्रम को लेकर वंशज परिवार और ग्रामीणों के साथ सरकार जो घटना हुई वह निंद्नीय है . इसका जिम्मेदार सरकार है.कार्यक्रम को लेकर मजिस्ट्रेट और गाइडलाइन जारी कर दी जाती है. सरकार  को  चंपई सोरेन से डर क्यों है. राज्य में पैसा कानून अंधेरे में है. उन्होंने आगे कहा कि आगामी 2026 जून को कोहलन प्रमंडल, संथाल परगना, से लाखों की संख्या में 30 जून पहुंचेंगे इस बार भव्य हल दिवस मनाया जाएगा. उक्त बातें कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं. मौकेभाजपा जिला अध्यक्ष उज्वल मंडल, एसटी मोर्चा संताल परगना प्रभारी रविन्द्र टुडु,  मनीष भारती, गुरू प्रसाद,  मंडल अध्यक्ष बरहेट कैलाश साह, पतना मंडल अध्यक्ष कुणाल मंडल, बालकृष्ण स्वर्णकार, भोगनाडीह मंडल अध्यक्ष सन्नी मरांडी, सुंदर पहाड़ी मंडल अध्यक्ष जोहान हेंब्रम, विभीषण ठाकुर, अजीत साह, मिठून पंडित, ठाकुर हेंब्रम, हेमन्त शाह, प्रधान मुर्मु, अन्य मौजूद थे.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button