हापुड़

सड़क पर स्टंटबाजी और उत्पात कर रहे तीन शराबियों ने पुलिसकर्मियों से की अभद्रता…

दरोगा ने दर्ज कराया मुकदमा..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

3 रईसजादों को पुलिस ने गिरफ्तार किया…

हापुड (यूपी) – शराब पीकर स्टंटबाजी और उत्पात मचाने वाले शराबियों पर पुलिस ने धर पकड़ अभियान चला रखा है । जबकि वहीं रात में शराब पीकर नशे में धुत होकर तीन रईसजादों ने सड़क पर स्टंटबाजी करते समय पुलिसकर्मियों द्वारा रोकने पर पुलिसकर्मियों से अभद्रता और हाथापाई कर दी । उत्पाती युवकों ने दरोगा और दो सिपाहियों के साथ जबरदस्त धक्का मुक्की करते हुए पुलिसकर्मियों को अभद्र गालियां और धमकी भी दे डाली । मौके पर पहुंचे पुलिसबल ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया । हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर सड़क पर शराबी स्टंटबाजी कर रहे थे । सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से शराबियों ने अभद्रता करनी शुरू कर दी । किसी राहगीर व्यक्ति ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। दरोगा रंजीत सिंह ने कोतवाली में 5 शराबियों के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है ।

इस मामले में हापुड नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि, दरोगा रंजीत सिंह दो सिपाहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे । सूचना मिली कि कुछ युवक कोहरे में सड़क पर शराब के नशे में स्टंटबाजी करते हुए उत्पात कर रहे हैं । जब दरोगा जी मौके पर पहुंचे तो तीनों  युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और धक्कामुक्की करने लगे , मौके पर और पुलिसबल पहुंचा तब तीन आरोपी युवक हिरासत में लिए गए , जबकि उनके अन्य साथी भाग गए हैं । आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button