मेरठ
मेरठ में फर्जी ब्रांडेड गैस चूल्हा व घरेलू सामान बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। मेरठ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्विलांस टीम और थाना लिसाड़ी गेट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में फर्जी ब्रांडेड गैस चूल्हा और घरेलू सामान तैयार कर बाजार में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में फर्जी और अर्द्धनिर्मित सामान बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में सलीम, नदीम, दानिश, फरमान और मेहताब शामिल हैं, जो मेरठ और मुजफ्फरनगर जनपद के निवासी हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे सेSURYA, MELTON, GOLD STAR, ORIENTAL और BAJAJ जैसे नामी ब्रांडों के फर्जी प्रेशर कुकर, गैस चूल्हे, सीलिंग फैन, मिक्सर मशीन सहित भारी मात्रा में घरेलू सामान बरामद किया है। इसके साथ ही गैस चूल्हा निर्माण से संबंधित 530 अर्द्धनिर्मित चूल्हे, बड़ी मात्रा में कच्चा माल, मशीनें, फर्जी बिल, स्टिकर, वारंटी कार्ड और नकद रुपये भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त बिना किसी लाइसेंस के प्रसिद्ध कंपनियों के उत्पादों की नकल कर फर्जी लेबल और बिल तैयार करते थे तथा इन्हें बाजार में असली बताकर ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे थे। यह न केवल उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी थी बल्कि जनसुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती थी।
बरामदगी के आधार पर थाना लिसाड़ी गेट में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश है।