गार्ड को बंधक बनाकर ज्वेलरी डकैती, पुलिस ने 4 अपराधियों को दबोचा
Jewelery robbery by taking the guard hostage, police arrested 4 criminals

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद जिले के कतरास बाजार में हुई ज्वेलरी डकैती की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कतरास थाना क्षेत्र के खेतान टावर कॉम्प्लेक्स स्थित लाल ऑर्नामेंट्स ज्वेलरी दुकान में 10 से 15 हथियारबंद अपराधियों ने गार्ड को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया था।
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा के नेतृत्व में विशेष जांच और छापामारी टीम का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के #आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनमें कंगन, चेन, कान के टॉप, बिछिया, पायल, कटोरे, थाल, सिक्के और पूजा सामग्री शामिल हैं। इसके अलावा डकैती में प्रयुक्त कंबल, गुलेल, टॉर्च, पेचकस और लोहे का सब्बल भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस अन्य फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।



