झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा झारखण्ड सशस्त्र पुलिस9 का पत्रकारों के लिए वनभोज,नए साल के स्वागत का संदेश
Jharkhand Police Association branch Jharkhand Armed Police9 organized a picnic for journalists, a message to welcome the New Year.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा झारखण्ड सशस्त्र पुलिस9साहिबगंज की ओर से वर्ष 2025 के समापन और वर्ष2026 के स्वागत के अवसर पर सोमवार को साहिबगंज मुकबधिर स्कूल के समीप पहाड़ की तलहटी में जिले के सभी पत्रकारों के लिए विशेष वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय,विश्वास और सहयोग को और मजबूत करना रहा।मौके पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष भरत राय,सचिव सत्येंद्र पासवान,कोषाध्यक्ष राजेंद्र टुडू,संयुक्त सचिव सुबोध कुमार निराला तथा पूर्व संयुक्त महामंत्री भगवान मांझी पहुंचे,जिनका पत्रकारों ने बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अमलेश कुमार सिंह ने कहा कि यह खुशी की बात है कि पुलिस और पत्रकार एक मंच पर एक साथ आए हैं।उन्होंने कहा कि पुलिस और पत्रकारों की जोड़ी सदैव समाजहित में बनी रहनी चाहिए।पुलिस अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहकर कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा सुनिश्चित करती है,वहीं पत्रकार सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ समाज को आईना दिखाने का कार्य करते हैं।दोनों के आपसी सहयोग से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होता है।वनभोज कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र पाठक,अरविंद ठाकुर,पंकज वर्मा,प्रवीण कुमार,शिवशंकर निराला,सुनील ठाकुर,डाबर इमरान,चंदन सिंह,सहेन्द्र कुमार,अरविंद कुमार,मोहम्मद गुलजार,विकास कुमार शर्मा,शशिकांत यादव,प्रमोद निरंजन,पवन कुमार,संजय कुमार,नवीन राय,सुनील पासवान,कन्हैया रजक,रंजन कुमार,अमित चौधरी,प्रीतम पाण्डेय,अजीत शर्मा,रंजीत कुमार,मुन्ना यादव,विक्की कुमार,नवीन कुमार,अफसर अली,राजेश दास सहित अन्य पत्रकार बंधु शामिल हुए।सभी ने सौहार्दपूर्ण माहौल में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया और आपसी संवाद के माध्यम से रिश्तों को और प्रगाढ़ किया।कार्यक्रम के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि नए वर्ष में पुलिस और पत्रकार मिलकर जनहित,सामाजिक सरोकार और सकारात्मक पत्रकारिता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।यह आयोजन न केवल नए साल के स्वागत का अवसर बना,बल्कि पुलिस पत्रकार समन्वय की एक सशक्त और प्रेरक मिसाल के रूप में भी यादगार रहा।



