
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत थाना मेडिकल पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने काली नदी के पास जागृति बिहार एक्सटेंशन से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नवीन पुत्र इंद्रपाल एवं आमिर पुत्र बाबू, दोनों निवासी थाना कपूरपुर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। अभियुक्तों की निशानदेही पर एक स्प्लेंडर एवं दो होंडा सहित कुल चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
बरामदगी के आधार पर थाना मेडिकल मेरठ में अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रविंद्र परिहार, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक सप्नेश द्विवेदी, उपनिरीक्षक कार्तिकेय एवं कांस्टेबल महिपाल शामिल रहे। अभियुक्तों को शीघ्र ही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।


