खैरथल

बाडमेंर में पुष्करणा समाज का क्रिकेट महाकुम्भ

खैरथल से सैकड़ों युवा व बुजुर्ग रवाना 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल : धाट पुष्करणा ब्राह्मण समाज बाड़मेर द्वारा अखिल भारतीय पुष्करणा क्रिकेट लीग का आयोजन 2 से 4 जनवरी 2026 तक बाड़मेर शहर में आयोजित किया जा रहा है! इस प्रतियोगिता में खैरथल पुष्करणा ब्राह्मण समाज की दो टीम भाग ले रही है! गत 5 -6 दिन से स्थानीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में समाज की टीमें अभ्यास कर रही है साथ ही साथ बाड़मेर में अखिल भारतीय पुष्करणा समाज का एक सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है सम्मेलन में जाने के लिए युवाओं के साथ बुर्जुगो मे भी खासा उत्साह है सम्मेलन मे भाग लेने के लिए 97 वर्षीय हाथीराम लोढा भी बाड़मेर जा रहे हैंआज प्रैक्टिस मैच के दौरान पुष्करणा समाज के अध्यक्ष ध्रुव कुमार उपाध्याय भी उपस्थित रहे खैरथल से करीब 100 सदस्य बाड़मेर जा रहे हैं जिनमें तरुण दुलानी,कमल जोशी,डॉ ओमप्रकाश मांधू,प्रदीप कल्ला,सतीश वासु आदि हैं!यह जानकारी एडवोकेट राजेश कावटा ने दी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button