बाराबंकी
मनरेगा योजना के तहत कार्यो का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। मंगलवार को मनरेगा उपायुक्त ब्रजेश त्रिपाठी एव खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने मनरेगा योजना के तहत कार्यो का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।
मनरेगा उपायुक्त ब्रजेश त्रिपाठी एव खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत ज्योरी मे कराये गये इंटरलाकिंग कार्य का जायजा लेते हुए कार्य की गुणवत्ता परखी और अभिलेखो का जायजा लिया ग्राम पंचायत बड़ागांव पहुंचे मनरेगा उपायुक्त ने ब्लाक संसाधन केंद्र की बाउंड्रीवाल एव अन्नपूर्णा योजना के तहत बन रही दुकान का जायजा लिया बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जहां सराहना की वही अन्नपूर्णा योजना के तहत बन रही दुकान को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
ग्राम पंचायत मुश्कीनगर मे अन्नपूर्णा दुकान एव ग्राम पंचायत शाहपुर मे इंटरलाकिंग एव तालाब खोदाई का जायजा लिया कार्यस्थल पर लगे मजदूरों से बातचीत की और अभिलेखो का जायजा लिया।
इस मौक़े पर प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, तकनीकी सहायक अजय कुमार वर्मा, दिनेश कुमार, संदीप कुमार सुरज प्रसाद, दिलीप रावत, मदनलाल आदि लोग मौजूद रहे।



