
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : राष्ट्रीय अंडर 14 बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज बरेली के शारीरिक शिक्षक शाहिद रज़ा का कोच के लिए व खिलाड़ी अल्तमस का चयन हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में दिनांक 5 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक 69 राष्ट्रीय अंडर 14 वॉलीबॉल बालक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक शाहिद रज़ा का राष्ट्रीय टीम कोच के लिए के लिए चयन किया गया तथा इस्लामिया इंटर कॉलेज के ही छात्र अल्तमश का खिलाड़ी के रूप में चयन किया गया अयोध्या में आयोजित 28 दिसंबर से अल्तमश कैंप में प्रतिभाग कर रहे हैं तथा 2 जनवरी को अयोध्या से हिमाचल प्रदेश के लिए टीम मैनेजर व टीम कोच उत्तर प्रदेश की टीम लेकर रवाना होंगे दोनों का चैन होने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल बरेली व उप शिक्षा निदेशक तृतीय मंडल बरेली जिला विद्यालय निरीक्षक बरेली प्रबंध समिति इस्लामिया प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी कीड़ा सचिव नईम अहमद सभी शारीरिक शिक्षक शिक्षिकाएं इस्लामिया इंटर कॉलेज के स्टाफ व सभी वॉलीबॉल खेल प्रेमी ने बधाई व शुभकामनाएं दी



