खेल से होता है शारीरिक और मानसिक विकास -दुर्गमांग तिवारी नानपून

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुसाफिरखाना अमेठी। खेलने से प्रतिभा निश्चित रूप से निखरती है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ ही टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता जैसे गुण विकसित होते है। जिससे व्यक्ति की छिपी हुई क्षमताएं सामने आती हैं। और वह स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली अपनाता है। प्रतियोगिताएं ऐसे मंच प्रदान करती हैं। जहाँ प्रतिभाओं को पहचान मिलती है और खिलाड़ी अपनी क्षमताओं को निखार पाते हैं। उक्त बाते युवा समाज सेवी दुर्गमांग तिवारी नानपून मुसाफिर खाना ने कही नानपून तिवारी ने यह भी कहा आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान लक्ष्यों को प्राप्त करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। अमेठी जनपद के अंतर्गत जिला पंचायत वार्ड संख्या 1 से प्रत्याशी अंशू तिवारी द्वारा आयोजित खेलो इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचकर युवा समाज सेवी दुर्गमांग तिवारी मुसाफिरखाना अरविंद तिवारी मुसाफिरखाना द्वारा खिलाड़ियों उनका उत्साहवर्धन किया इस दौरान आयोजक अंशु तिवारी भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला समाज सेवी अरविन्द तिवारी सहित समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

