बेतुल
बैतूल नववर्ष सौगात जरूरत मंद को कपड़े वितरित कर दी ठंड से राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जिले में बढ़ती ठंड और शीत लहर को देखते हुए सेवाभावी राखी लोखंडे द्वारा अपने परिवार के सहयोग से जिले के पहुचविहिन दुरस्त और सीमित साधनों वाले ग्रामो में ठंड से ठुठरते जरूरत मंद बच्चो को गर्म कपड़े और मौजे जूते चप्पल वितरित किये गए। इस विषय में राखी द्वारा बताया गया कि हम इतने साधन संसाधनों में रहने के बाद भी ठंड से परेशान है जबकी कई ऐसे क्षेत्र है जंहा आर्थिकता का अभाव है। वे ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े एवं जूते चप्पल जैसी आवश्यकता की मूलभूत सामग्री नही खरीद सकते। इस कंपकपाती ठंड में उन्हें कपड़े और जूते चप्पल मौजे वितरित कर नववर्ष गिफ्ट के रूप में एक छोटा सा योगदान दिया गया। लोखण्डे परिवार की ये पहल अनुकरणीय है, सभी ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।




