खैरथल

बघेरी कला गांव में अज्ञात कारणों से जला पशु चारा

मौके पर शराब की बोतलें मिलने से रोष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल: समीपवर्ती ग्राम बघेरी कला गांव में मंगलवार रात एक संदिग्ध आगजनी की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। रात करीब 9 बजे सरकारी पशु चिकित्सालय के पीछे स्थित एक खेत में पशुओं के लिए रखा गया कड़वी (पशु चारा) अचानक आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में खेत में रखा पूरा चारा धू-धू कर जलने लगा।

आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बाल्टियों, पाइप और मिट्टी के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक पशु चारा पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था।
इस घटना में राहुल बढ़ाना पुत्र भजनलाल बढ़ाना तथा लालाराम वाल्मीकि का पशु चारा जल गया। दोनों पशुपालकों के लिए यह चारा उनके पशुओं के पालन का मुख्य आधार था, जिसे उन्होंने कड़ी मेहनत से इकट्ठा किया था। आग से उन्हें हजारों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
घटना स्थल पर शराब की खाली बोतलें मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। लोगों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों द्वारा शराब पीने के दौरान लापरवाही बरते जाने से आग लगने की आशंका है। गांव में इस घटना को लेकर चर्चा और आक्रोश का माहौल बना हुआ
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button