गोड्डा

उपायुक्त द्वारा खेल किट देकर उन्हें बेहतर खेल प्रदर्शन करने को लेकर किया गया प्रेरित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। इस वर्ष अपने श्रेष्ठ एवं उल्लेखनीय प्रदर्शन से जिला का मान बढ़ाने वाले गोड्डा के चार खिलाड़ियों एवं झारखंड स्टेट रेसलिंग टीम में शामिल गोड्डा के दो प्रशिक्षकों एवं हैंडबॉल से 3 खिलाड़ियों व फुटबॉल के 24 खिलाड़ियों को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव द्वारा खेल किट प्रदान  किया गया। जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो ने बताया कि खेल किट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में जहां पियूष कुमार साह एवं लक्ष्मण बेसरा को अंडर 23 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप तथा जीत सिंह एवं स्नेहशील गुप्ता को अंडर 19 एसजीएफआई रेसलिंग चैंपियनशिप में झारखंड प्रतिनिधित्व के लिए उन्हें खेल किट देकर सम्मानित किया गया। वहीं, अंडर 23 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम में बतौर प्रशिक्षक शामिल राहुल कुमार तथा जूनियर एवं सीनियर दोनों नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में बतौर प्रशिक्षक झारखंड टीम में शामिल राष्ट्रीय खिलाड़ी रौशन कुमार साह शामिल हैं। साथ ही उपायुक्त द्वारा हैंडबॉल से 3 खिलाड़ियों तथा फुटबॉल के 24 खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु उन्हें शुभकामनाएं दी गई। इसके लिए   खेल संघों ने आभार व्यक्त किया। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला नजारत उपसमाहर्ता अविनाश पूर्णेन्दु, सहित विभिन्न खेल संघ के लोग मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button