खैरथल
राधा कृष्ण मंदिर में हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : शहर के रेलवे परिसर स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में गुरुवार को महंत मनमोहन त्यागी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया!साथ ही आकर्षक भजनो द्वारा वातावरण को भक्तिमय बना दिया इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा आरती कर प्रसाद वितरण किया!
कार्यक्रम में मंदिर महंत सुरेन्द्र शर्मा, सुरेश अग्रवाल, रामानंद सागर,सुनील मंगल, श्याम सुंदर डाटा, योगेश गुप्ता, सुनील लालवानी, लखन शर्मा, भरत लखवानी, सुरेन्द्र समेत कई लोग मौजूद रहे


