
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
खैरथल : शुक्रवार सुबह करीब दस बजे जिला सचिवालय पर उस समय काफ़ी हलचल मच गई जब विभाग का एक सहायक प्रशासनिक अधिकारी हाड़ गलाने वाली तेज सर्दी में अंडर वियर को छोड़ कर सभी कपड़े उतार कर नग्न अवस्था में धरने पर बैठ गया मौके पर पहुँचे मिडिया कर्मियों सहित जिला कलक्टर के कई कर्मचारियों ने अधिकारी जितेंद्र शर्मा से जानने की कोशिश की आखिर माजरा क्या है क्यों नग्न अवस्था में बैठो हो लेकिन जितेंद्र ने किसी को भी अपनी व्यथा नहीं बताई मौके पर पहुंची खैरथल थाने की पुलिस ने काफ़ी समझाइस की लेकिन नहीं मानने पर पुलिस ने मौके से उठाकर जीप में ले गई
उधर, अति.जिला कलक्टर ने बताया की जितेंद्र सहित चार अन्य लोगो पर गत फ़रवरी 24 में कलक्टर की आई डी से गैरकानूनी तरीके से रिवाल्वर लाइसेंस बनवाने के मामला चल रहा है!जिसमे गिरफ्तारी से बचने के लिए न्यायालय से रोक लगी हुई है अब वह सीमा समाप्त होने जा रही है!
उन्होंने बताया की जब यह कारनामा किया गया था जब यह कर्मचारी ज्यूडिशल सेक्शन में पोस्टेड था बाद में इसे यहां से हटाकर तहसील खैरथल में लगा दिया गया वहां भी कोई काम नहीं करने पर एसडीएम किशनगढ़ बास में लगा दिया लेकिन वहां नौकरी करने की बजाय आये दिन कलक्ट्रेट में आकर बैठ जाता था
