बरेली

बैरियर 2 से बड़ा बाईपास मार्ग तक बीडीए ने चौड़ीकरण का कार्य किया प्रारंभ ,जाम से मिलेगी निजात 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली। एयरपोर्ट कनेक्टिविटी सुदृढ़ करने और लोगों को जाम  से मुक्ति दिलाने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बैरियर 2 से बड़े बाईपास मार्ग तक चौड़ीकरण का कार्य बीते दिवस शुरू कर दिया है।
इस कार्य का उद्घाटन बीडीए उपाध्यक्ष डॉ मनिकंडन ए. ने किया। वहीं मार्ग को निरीक्षण कर गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।
इस संबंध में बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए ने बताया कि चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण होने पर होने से शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ता और सुगमता मिलेगी। शहर में निरंतर बढ़ रहे यातायात दबाव के चलते शहर में आने-जाने वाले नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और सुचारू यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस परियोजना को प्राधिकरण की नगरीय अवस्थापना निधि के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त, बरेली एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को और अधिक सशक्त एवं सुगम बनाने के लिए भी यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। इस मार्ग के चौड़ीकरण से पीलीभीत, लखनऊ एवं अन्य प्रमुख मार्गों से आने-जाने वाले वाहनों को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। वहीं इस कार्य को गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के लिए  निर्देश दिए गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button