अमरोहा
धूमधाम से मनाया गया आसपा नेता पुष्पेंद्र राणा का पचास वां जन्म दिन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा मे आजाद समाज पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री /मुख्य मंडल प्रभारी मुरादाबाद मंडल पुष्पेंद्र राणा का जन्म दिन उनके गांव जलालपुर घना में केक काटकर प्रदेश और देश में पार्टी का परचम फहराने के संकल्प के साथ मनाया ।
पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने पुष्पेंद्र राणा को जन्म एवं नए साल की बधाई देते हुए कहा कि हम इस साल होने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी का परचम लहराएंगे हम सबका प्रयास होगा कि हम अधिक से अधिक जिला पंचायत के सदस्य जिताए जिससे पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष बन सके । ये हमारा 2027 के विधान सभा चुनाव के लिए सेमी फाइनल होगा क्योंकि 2027 में हमे हर हाल में भाई चंद्रशेखर आजाद को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है ।
प्रदेश संगठन मंत्री / मुख्य मंडल प्रभारी पुष्पेंद्र राणा ने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में हमे अभी से जुट जाना चाहिए क्योंकि हम चुनाव में समय नहीं है । हर वार्ड में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता अपना अपना आवेदन जिलाध्यक्षों को सौंप दे आवेदन के साथ उसी वार्ड के दो हजार सदस्यों की लिस्ट भी आवेदन पत्र के साथ सलग्न करे ।
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अजब सिंह एडवोकेट ने कहा कि हमें 2027 में प्रदेश में सरकार बनाने के लिए जिला पंचायत चुनाव को गंभीरता से लेना है जिससे हम अधिक से अधिक जिला पंचायत सदस्य जीता सके ।
जिला प्रभारी सोमेंद्र सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भीम आर्मी मोनू सागर ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा नया साल चुनौतियों भरा है हमे जहां प्रदेश में सरकार बनाने के लिए संघर्ष करना है। वही संगठन को गांव गांव बूथ बूथ मजबूती से खड़ा करते हुए जुल्म और उत्पीड़न का मुंह तोड़ जवाब वोट की चोट से देना है क्योंकि हम संविधान को मानने वाले लोग है ।
इस अवसर पर पुष्पेंद्र राणा,भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अजब सिंह एडवोकेट ,लीगल सेल के जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह , जिला प्रभारी सोमेंद्र सिंह, मोनू शहबाजपुरिया , प्रशांत फोदापुरिया, राजपाल सिंह,सलीम मलिक, मुनेश राणा, मोनू सागर, सोविन्दर सिंह नवाबपुरा आदि सहित आसपा एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।



