बाराबंकी
चस्का कैफे का बाराबंकी में उद्घाटन: नीलमणि श्रीवास्तव, मणि ठाकुर और शहावपुर प्रधान रहे मौजूद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी जनपद के शहाबपुर चौराहे के पास एक नए कैफे ‘चस्का कैफे’ का उद्घाटन किया गया। मां विद्यावती मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित इस कैफे का शुभारंभ नीलमणि श्रीवास्तव और मणि ठाकुर ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिनमें ग्राम प्रधान भी शामिल थे। उद्घाटन समारोह में कैफे के मालिक चमन भारती भी मौजूद थे।
कैफे की ओर से ग्राहकों के लिए कुछ विशेष सुविधाएं भी पेश की गई हैं। कैफे प्रबंधन ने बताया कि जन्मदिन की पार्टी मनाने पर कैफे की तरफ से केक मुफ्त दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कपल्स के लिए भी विशेष छूट की व्यवस्था की गई है।
कैफे मालिक चमन भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘चस्का कैफे’ बाराबंकी और आसपास के क्षेत्र के लोगों को नई सोच और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के साथ सेवा प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।



