बाराबंकी

समाजसेवी उस्मान सिद्दीकी उर्फ़ मुन्ना की पहल जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। क्षेत्र में लगातार बढ़ती ठंड ने गरीब और असहाय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. ऐसे समय में ग्राम पंचायत सफदरगंज के समाजसेवी उस्मान सिद्दीकी उर्फ़ मुन्ना की पहल जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आयी. उन्होंने लगभग 2 सौ कंबल  करीब एक हजार शाल एव 2 सौ गर्म टोपी का वितरण कर ठंड से जूझ रहे ग्रामीणों को सहारा दिया।
. नववर्ष के उपलक्ष मे हुए इस कार्यक्रम मे. सबसे अधिक प्रभावित गरीब, बुजुर्ग, महिलाएं और कमजोर वर्ग के लोगों को प्राथमिकता दी गयी. ग्रामीणों ने बताया कि बढ़ती ठंड में पर्याप्त साधनों के अभाव में जीवन कठिन हो जाता है, ऐसे में यह सहायता उनके लिए जीवनरक्षक साबित हुई. ग्रामीणों ने समाजसेवी उस्मान. सिद्दीकी उर्फ़ मुन्ना की इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि जब प्रशासनिक स्तर पर मदद सीमित है, तब समाज के जागरूक और सक्षम लोगों का आगे आना गरीबों के लिए उम्मीद की किरण बनता है. आयोजक की ओर से स्पष्ट किया गया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह गैर-राजनीतिक था और इसका उद्देश्य केवल मानवता के नाते जरूरतमंदों की मदद करना है. साथ ही समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी अपील की गयी कि वे आगे आकर ऐसे मानवीय कार्यों में योगदान दें, ताकि ठंड के इस मौसम में कोई भी जरूरतमंद उपेक्षित न रहे.। समाजसेवी उस्मान सिद्दीकी की धर्मपत्नी
शमा प्रवीन ने कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए गरीब एव असहाय लोगो की दुवाए ली। कंबल वितरण मे समाजसेवी असगर अली व पंडित सीताकांत मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। इसी क्रम मे पूर्व ग्राम प्रधान स्व0 रामावती चौधरी की बहू पूनम चौधरी ने नववर्ष के उपलक्ष्य मे घर घर कैलेंडर व मिष्ठान का वितरण किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button