बाराबंकी

तीन गाड़ियों की आमने सामने हुईं भिड़ंत बाल बाल बचे लोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। बाराबंकी रामनगर हाईवे के मसौली चौराहे के पशु बाजार के निकट शुक्रवार की शाम दो ट्रक आमने-सामने से भिड़ गये।तभी पीछे से आ रही कार भी ट्रक से टकरा गई जिसमें सवार चारों लोग बाल बाल बच गए। लेकिन एक ट्रक का चालक और खलासी गम्भीर रूप से घायल हो गया। ऐम्बुलेंस से सीएचसी बड़ागांव में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को  कब्जे में ले लिया है।शुक्रवार की शाम को ट्रक  यू पी 32 एच एन 4550 रामनगर की ओर जा रहा था तभी बाराबंकी रामनगर हाईवे के मसौली चौराहे के पशु बाजार के करीब रामनगर की ओर जा रहे ट्रक यू पी 51 ए टी 6393 के बीच जोरदार टक्कर हो गई है।इसी बीच रामनगर की ओर जा रही कार ट्रक के पीछे घूस गई। जिसमें चार लोग सवार थे सभी सुरक्षित थे लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई।दुर्घटना में वही ट्रक चालक तिलक राम पुत्र शंकर 45 वर्षीय, महादेवराज पुत्र राम अचल 22 वर्षीय निवासी जनपद गोण्डा, कोतवाली कोलेनगंज के हीरापुर कमियार निवासी गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसको ऐम्बुलेंस से सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक दूसरे ट्रक का चालक सूरज पुत्र रिखाई यादव जनपद संत कबीर नगर, थाना दुधवारा नशे की हालत में उसको उनको कब्जे में लेकर कार्यवाही की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button