हापुड़

चेकिंग के दौरान बीस हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ …

पुलिस की गोली लगने से इनामिया लुटेरा गिरफ्तार ...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी) –  जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी  चैकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें  क्रॉस फायरिंग में 20 हजार रुपए के एक शातिर बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार किया है । बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय 03 जिंदा व एक खोखा कारतूस व एक मोटर साइकिल स्पेलण्ड़र बरामद हुई है । गिरफ्तार बदमाश  थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ से फरार चल रहा था , जिसकी गिरफ्तारी पर 20,000/-रुपये का इनाम घोषित है। गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध जनपद हापुड़ व अमरोहा में लूट, चोरी व आर्म्स एक्ट आदि के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button