खैरथल

ई. पी. का टैलेंट सर्च एग्जाम 11 जनवरी रविवार को,  कक्षा 9 से 12 जिसकी तैयारी जोरों पर।

अन्य जिलों से भी विद्यार्थी भर रहे हैं फार्म।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

   खैरथल : इंजीनियर्स पॉइंट स्कूल खैरथल द्वारा आयोजित टैलेंट सर्च एग्जाम का द्वितीय चरण कक्षा 9 से 12 दिनांक 11 जनवरी 2026 रविवार को आयोजित होने वाला है। इंजीनियर्स पॉइंट के निदेशक आजाद चौधरी ने बताया कि टैलेंट सर्च एग्जाम की तैयारी जोर शोर से चल रही है। यदि किसी विद्यार्थी ने यह एग्जाम विगत वर्षो में भी दिया है, तो वह इस वर्ष भी एग्जाम देकर अपनी परफोर्मेंस बढ़ा सकता है। यदि किसी विद्यार्थी ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है तो वह भी स्कूल में आकर अथवा ऑनलाइन फार्म भर सकता है, आवेदन करने के लिए 8696737231 वॉट्सअप नम्बर पर Ep लिखें। तब उसमें फॉर्म खुल जाएगा। उसे आप भर कर इस एग्जाम के लिए आवेदन  कर सकते है। विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है।

       एग्जाम कोर्डिनेटर आचार्य राजेश कुमार ने बताया कि इस सुनहरे अवसर का लाभ प्राप्त कर विद्यार्थी  लाखों रुपए की नकद ईनाम और स्कॉलरशिप जीत सकते हैं। कक्षा9 वीं और 11वीं  वाणिज्य और कला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 11000रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 5100 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 रूपए का नकद ईनाम दिया जाएगा। कक्षा10वीं क्लास में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले  को 100000 रुपए का नकद ईनाम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 51000 रुपए का नकद ईनाम और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21000 रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा। साथ ही 11 वीं क्लास विज्ञान वर्ग में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 51000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 21000 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 11000 रूपए के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इनके अलावा अन्य रैंक प्राप्त करने वालों को भी आकर्षक ईनाम दिए जाएंगे। साथ ही साथ लाखों रुपए की स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। एग्जाम 11जनवरी 2026 को रविवार को मातौर रोड स्थित नए विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। विद्यालय में रिपोर्टिंग करने का समय प्रातः 10:00 बजे का है और एग्जाम अपराह्न: 12:00 बजे से प्रारंभ होगा। इस एग्जाम के लिए खैरथल के आसपास के क्षेत्र से वाहन की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी जिसमें खैरथल के अलावा अलवर, तिजारा , कोटकासिम, किशनगढ़, अजरका, बासनी, भानौत,  बीजवाड़, मुंडावर, सोड़ावास, ततारपुर, जिंदौली, पड़ीसल आदि जगह से भी वाहन सुविधा उपलब्ध रहेगी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button