बोकारो

आदिवासी स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करना सराहनीय कदम: बेबी देवी

श्री शिव स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया वनभोज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो जिले के ऊपरघाट : श्री शिव स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट बोकारो थर्मल की ओर से शुक्रवार को नव प्राथमिक विद्यालय मांझी टोला, उमवि छोटकी कुड़ी व नव प्राथमिक विद्यालय अंधुवा के स्कूली बच्चों के साथ छोटकी कुड़ी स्थित गोदो नाला में वनभोज का आयोजन किया गया। वनभोज का आनंद लेकर बच्चे काफी आनंदित हुए। यहां आयोजित वनभोज समारोह की मुख्य अतिथि झामुमो की नेता सह पूर्व मंत्री बेबी देवी ने छोटे-छोटे बच्चों को उत्साहित देखकर कर कहा कि शिक्षकों के सहयोग से श्री शिव स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट का बच्चों को वनभोज देना काफी सराहनीय कदम है। इससे बच्चों को स्कूल जाने और पढ़ाई करने में रुचि बढ़ती है। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य सह आजसू पार्टी नेता टिकैत कुमार महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि श्री शिव स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट ने नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों के चेहरे पर वनभोज के बहाने मुस्कान लाने का सराहनीय कार्य किया है। अब वनभोज हो तो बच्चों को कुछ वस्त्र भी दिया जाना चाहिए उसमें हमारा भी सहयोग रहेगा ताकि एक अच्छा संदेश भी जाए। संस्था के संस्थापक सह सचिव भुनेश्वर साव ने कहा कि हमलोग समय-समय पर इस सुदूर क्षेत्र के स्कूली बच्चों के बीच आकर उनमें शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने और पढ़ाई में बेहतर करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन राशि, पुस्तकें और वस्त्र संस्था द्वारा दिया जाता है ताकि इस क्षेत्र के बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़े। राजद नेता सह ट्रस्ट के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी योधन नायक ने कहा कि ट्रस्ट पांच साल से चल रहा और आज हमलोग चौथा साल इस क्षेत्र के बच्चों को वनभोज दे रहे हैं। साथ ही समय-समय पर संस्था द्वारा बच्चों के बीच पुस्तक, गर्म कपड़े और प्रोत्साहित करने के लिए राशि दिया जाता है। इतना ही नहीं ज़रूरतमंद बुजुर्ग लोगों को कम्बल भी देने का काम संस्था करती है। आज भी अनेकों बुजुर्ग महिलाओं और पुरुष को कम्बल दिया गया। इस मौके पर पंसस पार्वती देवी, संस्था के कानूनी सलाहकार गणेश तिवारी, शंभू गुप्ता, शिक्षक उमेश कुमार महतो, राम कुमार, विद्यालय समिति की अध्यक्षा रेखा देवी, दीदीओ देवी, सुमित्रा देवी, मुनिया देवी, समाजसेवी विनोद साव, सुदामा साव, अनिल गुप्ता, आशुतोष कुमार सिन्हा, राजेश कुमार, प्रेम रविदास, कुलदीप कुमार पांडे, सूरज पांडे, अरुण महतो सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button