छिंदवाड़ा

देवगढ़ में आबकारी दल की कार्यवाही, देशी विदेशी मदिरा सहित महुआ शराब बरामद l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l

छिन्दवाड़ा  को सहायक आबकारी आयुक्त बी,आर,वैद्य के मार्गदर्शन में जिले के आबकारी अमले द्वारा मदिरा विक्रेताओं तथा मदिरा निर्माण के अड्डों में दबिश कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान ग्राम देवगढ़ में दबिश देकर आरोपी रविन्द्र पाठे, देवेंद्र कुमरे, अनिल धुर्वे और रानी भलावी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 एवं 36 के तहत कुल 05 प्रकरण दर्ज कर उनके कब्जे से कुल 35 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, 03 लीटर बीयर, 3.24 लीटर देशी मदिरा, 1.26 लीटर विदेशी मदिरा कब्जे में ली गई। साथ ही 250 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में एडीईओ कैलाश चंद्र चौहान, भारती गोंड, उप निरीक्षक वृत्त प्रभारी आकाश मेश्राम, वैशाली भगत, जीतसिंह धुर्वे के साथ आबकारी अमला उपस्थित था।उल्लेखनीय है कि गत दिवस देवगढ़ में आयोजित देवगढ़ महोत्सव में शामिल होने और नवीन होमस्टे का लोकार्पण करने पहुंचे कलेक्टर नारायन को स्थानीय महिलाओं द्वारा इस संबंध में शिकायत की गई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही के लिए आश्वत किया था। जिसके बाद आबकारी दल द्वारा त्वरित रूप से यह कार्यवाही की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button