बरेली
सावित्रीबाई फुले के संघर्ष ने महिलाओं को शिक्षा और सम्मान का मार्ग दिया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी महिलाओं और वंचित समाज को शिक्षा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया।
अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा को हथियार बनाकर सामाजिक भेदभाव और जातिगत अन्याय को खुली चुनौती दी। पीडीए की राजनीति आज उसी फुले–अम्बेडकर विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प है।
महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मिता यादव ने कहा कि सावित्रीबाई फुले केवल समाज सुधारक नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान और अधिकारों की प्रतीक हैं।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। गोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, जितेन्द्र मुंडे, राम सेवक प्रजापति, संजीव कश्यप, संजय कुमार (गोल्ड मेडलिस्ट), मोहित कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



