
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरों
खैरथल : जिला बचाओ संघर्ष समिति द्वारा बीते 8 अगस्त से राजस्थान के सबसे बुजुर्ग विधायक के नेतृत्व मे चल रहा धरना 149 वें दिन भी जारी रहा शीत लहर के चलते जहां लोग रजाइयों मे दुबके हुए है वहां धरने पर खुले मे धरनार्थी मजबूत इरादो के साथ डटे हुए है, लेकिन सरकार अब तक कोई ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री द्वारा कोई संज्ञान नही लेने से लोगों में गहरा आक्रोश है और लोगो कीआशंका पुख्ता होती जा रही है कि जिले का मुख्यालय कहीं और स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
यह आंदोलन पूरी तरह गैर-राजनीतिक है और इसे आमजन का व्यापक समर्थन मिल रहा है। किसान, महिलाएं, युवा और बच्चे तक सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। समिति पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री और जिले के सांसद इसे कांग्रेस का आंदोलन बता लोगों के संधर्ष को कमत्तर बताने मे लगे आंदोलनकारियों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे
समिति ने साफ किया कि जब तक सरकार जिले का नाम परिवर्तन और मुख्यालय को अन्यत्र ले जाने की आशंका की जब तक मंशा सरकार स्पष्ट नहीं करती हैं गर्मी हो सर्दी हो बरसात हो धरना जारी रहेगा।
आज धरने पर विधायक दीपचंद खेरिया, विक्की चौधरी, कप्तान चौधरी, गिरीश डाटा, शिवचरण गुप्ता, श्यामलाल शर्मा, दीपक चौधरी, रविकांत जोशी,वेदप्रकाश कौशिक,रामचंद्र कामरेड,प्रहलाद गुप्ता ,रामवतार चौधरी,कृष्णा चौधरी सहित बड़ी संख्या मे लोगो ने अपनी उपस्थिति दी

