गाजियाबाद

 मीरपुर में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों का विधायक आवास पर हंगामा, विधायक को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : गाज़ियाबाद के लोनी क्षेत्र के मीरपुर गाँव में प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड के विरोध में आसपास के कई गाँवों के ग्रामीणों ने तीखा विरोध दर्ज कराया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल लोनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंदकिशोर गुर्जर के आवास पर पहुँचा और डंपिंग ग्राउंड बनाए जाने से आक्रोशित किसानों ने अपना विरोध स्वरूप वहां नारेबाजी भी की । इसके बाद लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित एक ज्ञापन विधायक नंदकिशोर गूर्जर को सौंपा।
ग्रामीणों का आरोप है कि गाज़ियाबाद नगर निगम लोनी नगर पालिका के कूड़े के साथ यहाँ डंपिंग ग्राउंड बनाने की योजना चला रहा है, जिसका स्थानीय लोग कड़ा विरोध कर रहे हैं। विरोध के चलते निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारेबाज़ी की और चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर गाँव में डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने दिया जाएगा।
किसानों ने कहा कि वे “मर जाएँगे लेकिन डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने देंगे।” प्रदर्शनकारियों ने यहाँ तक कहा कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो किसी भी भाजपा नेता को गाँव में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी बात सरकार तक पहुँचाई जाएगी और परियोजना पर रोक लगाने के हरसंभव प्रयास किए जाएँगे।
ग्रामीणों का गुस्सा इस बात को लेकर है कि डंपिंग ग्राउंड से प्रदूषण, बीमारियों और ज़मीन की बर्बादी का खतरा बढ़ेगा। उन्होंने मांग की कि प्रशासन वैकल्पिक स्थान तलाशे और गाँव को खतरे से बचाए
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button