बाराबंकी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप के सुपुत्र अविरल कुमार सिंह का जन्मदिन सभासद ताज बाबा राईन व उनकी टीम ने समाजसेवाओं के साथ मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के सुपुत्र व युवा नेता अविरल कुमार सिंह का जन्मदिन पूरे उत्साह व सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभासद ताज बाबा राईन व उनकी पूरी टीम, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, समाजसेवी, कार्यकर्ता एवं युवा नेताओं ने एकजुट होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं व बधाई दी।
आज दिनांक 04 जनवरी 2025 को शहर के सिविल लाइन स्थित आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पार्टी नेताओं व समर्थकों ने अविरल कुमार सिंह को दर्जनों केक काटकर खिलाए तथा उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जन्मदिन को सेवा और संवेदनशीलता का रूप देते हुए युवा नेता अविरल कुमार सिंह ने सभासद ताज बाबा राईन व उनकी टीम के साथ सफेदाबाद स्थित भुहेरा वृद्धा आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्ग माता-पिता समान वृद्धजनों के बीच केक काटा और उन्हें अपने हाथों से खिलाया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए वृद्धजनों को कंबल वितरित कर राहत पहुंचाई गई, साथ ही दोपहर के भोजन व मिठाई की भी समुचित व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर अविरल कुमार सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि
“पिछले वर्ष भी मैंने इन्हीं बुजुर्ग माता-पिता के बीच अपना जन्मदिन मनाया था और इस वर्ष भी उन्हीं के बीच जन्मदिन मनाकर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। इन बुजुर्गों का आशीर्वाद मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। यही संस्कार मुझे मेरे पिता जी से मिले हैं।”
उन्होंने जन्मदिन पर उपस्थित सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह और सहयोग उन्हें निरंतर समाज सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
इस मौके पर तारिक जिलानी, सभासद ताज बाबा राईन, पूर्व प्रमुख हशमत अली गुड्डू, फैज़ खुमार, मो. आसिफ, ओवेस सलमानी, जय सिंह यादव, सानू सिंह सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button