मेरठ
मेरठ साउथ मेडिकल एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा 4 जनवरी को
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। मेरठ साउथ मेडिकल एसोसिएशन (MSMA) की वार्षिक आम सभा का आयोजन Alexander Athletic Club, सेक्शन कोर्ट सिविल लाइन में आयोजित हुआ।
एसोसिएशन के सचिव डॉ. विकास सेठ द्वारा जारी निमंत्रण पत्र के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक में पिछले वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी वर्ष की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संस्था के भविष्य से जुड़े अहम निर्णयों पर विचार-विमर्श किया गया और नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
मेरठ साउथ मेडिकल एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर डॉ. प्रतिभा अग्रवाल, सचिव डॉ. विकास सेठ और कोषाध्यक्ष डॉ. गौरव दीक्षित हैं। बैठक के दौरान चुनाव अधिकारी की भूमिका डॉ. संदीप जैन निभाएंगे, जबकि कार्यक्रम आयोजक डॉ. शिशिर जैन होंगे।
एसोसिएशन के संरक्षकों, उपाध्यक्षों, संयुक्त सचिवों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सांस्कृतिक समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में चिकित्सकों के इस बैठक में शामिल होने की संभावना है। एसोसिएशन ने संपादक महोदय से अनुरोध किया है कि वे अपने छायाकार एवं पत्रकार साथियों को समय पर भेजकर कार्यक्रम का कवरेज सुनिश्चित करें।
मेरठ साउथ मेडिकल एसोसिएशन चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों, आपसी समन्वय और सामाजिक दायित्वों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाती रही है। यह वार्षिक आम सभा संगठन की दिशा और भविष्य की कार्ययोजना तय करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


