शामली

ग्राम जमालपुर व उदपुर में शिवसेना का सदस्यता अभियान

संगठन विस्तार व राष्ट्रीय चिंतन पर हुई व्यापक चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। ग्राम जमालपुर एवं उदपुर में शिवसेना द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान की बैठक आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान करना, अधिक से अधिक युवाओं व ग्रामीणों को शिवसेना से जोड़ना तथा राष्ट्र व समाज से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श करना रहा। बैठक की अध्यक्षता ओमपाल जी एवं सतपाल जी ने संयुक्त रूप से की।
बैठक को संबोधित करते हुए शिवसेना जिला अध्यक्ष विपिन चौहान ने पड़ोसी देशों, विशेषकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और नृशंस हत्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज पर हो रहे इन हमलों के विरुद्ध देशवासियों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने इसे केवल एक देश का नहीं, बल्कि समूचे हिंदू समाज के अस्तित्व और सम्मान से जुड़ा विषय बताया।
तहसील अध्यक्ष संदीप खोकर ने शिवसेना के सदस्यता अभियान को और अधिक गति देने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि संगठन की ताकत उसकी सक्रिय सदस्यता में निहित है। उन्होंने राष्ट्र चिंतन, सामाजिक समरसता और देशहित को सर्वोपरि रखने की बात कही। वहीं तहसील सचिव रामनाथ जी ने समाज से जाति-पात के भेदभाव को समाप्त करने का संदेश देते हुए सभी को एक सूत्र में बंधकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई तथा आने वाले समय में गांव-गांव तक शिवसेना की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में अश्वनी शर्मा, सुमित कुमार, प्रमोद कुमार, अभिषेक, सचिन, संजीव, वीरपाल, अनुज, सावन, हिमांशु, रोहित, शिवम, मंजीत, तुषार, नितिन, अरुण, कर्ण, कृष्णपाल, पवन, ओमसिंह, देवीसिंह, अमन,पप्पू, पारस, प्रिंस सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
बैठक राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button