शामली

सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के दिए संकेत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। तहसील के सभागार कक्ष में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम सत्येंद्र सिंह ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 15 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।
सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम सत्येंद्र सिंह ने फरियादियों की शिकायतें एक-एक कर सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने यह भी निर्देशित किया कि जिन मामलों में स्थलीय जांच की आवश्यकता है, वहां अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर समस्या का समाधान करें। एडीएम ने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि समाधान दिवस की भावना के अनुरूप अधिक से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके और प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हो। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी तह तक जाकर किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार कैराना अर्जुन चौहान, नायब तहसीलदार कैराना सतीश यादव,आपूर्ति निरीक्षक मदन पाल सिंह सहित राजस्व, पुलिस, विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button