अमरोहा
भाकियू लोकशक्ति ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा /हसनपुर : भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर संपूर्ण समाधान दिवस में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौपकर समस्या का समाधान करने की मांग की।सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष हाजी हसीन अहमद गफ्फारी के नेतृत्व में किसान एकत्र हुए और यमुना एक्सप्रेसवे का औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं सोनभद्र के किसानों के चकबंदी से संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा गया है। किसानों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि यमुना एक्सप्रेस वे का आवासीय प्लॉट एवं अतिरिक्त मुआवजा जल्द दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों में विद्युत आपूर्ति की कटौती दिन में न की जाए जिससे किसान अपने खेत की सिंचाई कर सके।
ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष हाजी हसन अहमद गफ्फारी, राजपाल चौहान,महेंद्र,ब्रह्मपाल, अहसान,जाहिद,मंगू त्यागी,अशोक त्यागी,उस्मान,रामौतार,अनिल, प्रदीप आदि किसान मौजूद रहे।




