ललितपुर
जसपाल सिंह को मनरेगा जिला प्रभरी बनाये जाने पर कांग्रेस कमेटी ने किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कार्यालय पर सम्पन्नहुई। जिसमेंसबसेपहलेजसपालसिंहकोमनरे गाकाजिलाप्रभारीबनायेजानेपर उनकामालापहनाकर कर सभी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान सभी ब्लॉक व नगर अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा.दयाराम रजक ने की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय रायजी के निर्देशानुसार मनरेगा योजना के नाम में बदलाव के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आंदोलन की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा केन्द्र सरकार द्वारा जनहितकारी योजनाओं के नाम बदलने की नीति जनविरोधी है। इसी के तहत आने वाले दिनों में जिला स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मनरेगा का नाम बदलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम का अपमान है। यह योजना करोड़ों गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के जीवन से जुड़ी हुई है। इसका नाम बदलना गरीबों से उनके रोजगार और सम्मानकोछीननेजैसाहै।कांग्रेसपा र्टीइसफैसलेकाकड़ाविरोधकरतीहैऔर इसकेखिलाफ मजबूती से आंदोलन करेगी। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों व नगर अध्यक्षों को निर्देश दिए की सभी पद अधिकरी अपने अपने मंडल अध्यक्षों की मीटिंग हर माह करेंगे तथा अपने बूथ कमेटी बना करके शीघ्र जिला कार्यालय में जमा करा दें। बैठक में जिला उपाध्यक्ष पंकज हुण्डैत, मोहनसिंह चंदेल, तालबेहट ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश शांडिल्य, हीरालाल सेन, तालबेहट नगर अध्यक्ष अमित सिंह बुंदेला, महरौनी नगर अध्यक्ष राकेश सेन आदि उपस्थित थे। संचालन नगर अध्य्क्ष रामनरेश दुबे ने किया।



