गोड्डा

जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त ने दिए दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिले में प्राप्त जन शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जन शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जन शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित हो। उपायुक्त ने कहा कि जन समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता एवं जवाबदेही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त ने लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने, मौके पर जाकर जांच सुनिश्चित करने एवं समाधान की रिपोर्ट पोर्टल पर अद्यतन करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ताओं से संवाद बनाए रखें ताकि समाधान से उनकी संतुष्टि सुनिश्चित की जा सके।*
बैठक में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनहित से जुड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिले के वरीय पदाधिकारी, सभी संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान, अनुमंडल पदाधिकारी , गोड्डा एवं महागामा, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button