बरेली

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई प्रकरणों में लापरवाही पर की सख्त कार्रवाई                                                   

अधिकारियों का वेतन किया बाधित

अधिकारियों से स्पष्टीकरण किया तलब, कार्यप्रणाली में सुधार लाने के दिए निर्देश-जिलाधिकारी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा माह दिसंबर-2025 में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया कि जिन अधिकारियों का संतुष्टि प्रतिशत 0 से 8.33 के मध्य रहा, उनके द्वारा कार्य निष्पादन में अपेक्षित गुणवत्ता एवं उत्तरदायित्व का समुचित पालन नहीं किया गया। इस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों का वेतन बाधित किए जाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने इसके अतिरिक्त जिन अधिकारियों का संतुष्टि प्रतिशत 42.86 से 50.00 के मध्य पाया है, उनसे कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार लाने तथा भविष्य में संतोषजनक प्रदर्शन सुनिश्चित किए जाने सम्बंधित स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनसुनवाई से जुड़े प्रकरणों का अधिकारी प्राथमिकता स्तर पर समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button