गोड्डा
नशीला पदार्थ परिवार के सुख एवं शांति को नष्ट कर देता है : इंतेखाब
मछिया सिमरडा पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अधिकार मित्र सह पीएलवी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार एंव सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर मछिया सिमरडा पंचायत क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। दौरान डालसा के अधिकार मित्र सह पीएलवी इंतेखाब आलम ने बाल विवाह पर पूरी तरह से रोकथाम करने को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके अलावा पलायन, दहेज प्रथा, नशापान, डायन बिसाही, घरेलू हिंसा को रोकने को लेकर जागरूक किया गया। वहीं, ग्रामीणों को कानूनी व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कहा कि हमारे समाज में आए दिन घरेलू हिंसा समस्या बनी हुई है। इससे परिवार में तनाव, परिवार टूटने व बिखरने का डर लगा रहता है। समाज में हो रहे अपराध को रोकने हेतु सभी वर्गों को आगे आने का आह्वान किया गया। डालसा टीम ने ग्रामीणों को कानून के अधिकार को लेकर अहम जानकारी दिया गया है। वहीं, अधिकार मित्र इंतेखाब आलम की ओर से नालसा (डान) स्कीम, 2025 के तहत युवा जागरुकता एवं आउटरीच कार्यक्रम की जानकारी दी गई। खासतौर पर बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नशामुक्त समाज को लेकर है। नशीले पदार्थ के सेवन से कैसे बच्चे पतन की ओर जाते है। नशा कैसे बच्चे के विकास में बाधा बनती हैं, यह नशीले पदार्थ कैसे परिवार के सुख एवं शांति को नष्ट कर देते हैं, आदि विषयों यपर विस्तृत प्रकाश डाला गया। इसके अलावा विधिक सहायता, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल अधिकार आदि पर भी अहम जानकारी दी गई। इस दौरान दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।



