अमरोहा

गुरु गाेविंद सिंह का मनाया गया प्रकाश पर्व , निकला नगर कीर्तन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 अमरोहा /हसनपुर  मे गुरु दरबार नगर में सिखों के दसवें गुरु गुरु गाेविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर नगर के मुख्य मार्गों पर नगर कीर्तन निकाला गया जिसका कई स्थानों पर स्वागत किया गया, इसके बाद गुरुद्वारे में रागी जत्थे ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया और गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया गया।
सोमवार को नगर में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके उपलक्ष्य में नगर में नगर कीर्तन निकाला गया जो नगर स्थित गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करता हुआ गुरुद्वारे पर पहुंचकर संपन्न हुआ नगर कीर्तन का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में सिख संगत द्वारा भजन कीर्तन का गायन किया जा रहा था।इसके बाद गुरुद्वारे में शबद कीर्तन एवं अरदास की गई और अंत में गुरुद्वारा प्रांगण में गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।ज्ञानी सरदार वीरेंद्र सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु महान योद्धा ही नहीं थे बल्कि वह शस्त्र के साथ शास्त्र के ज्ञाता भी थे। उन्होंने साल 1699 में खालसा पंथ की स्थापना कर सिखों को संगठित किया। उन्होंने मुगलों के अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि गुरु गाेविंद सिंह व उनके साहिबजादों ने सनातन की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया।इस मौके पर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी,राजेंद्र सिंह,महेंद्र चावला,जोगेंद्र चावला,हरजीत चावला,कर्मेंद्र सिंह,मनजीत सिंह, चरणजीत सिंह,वीरेंद्र सिंह,कुलदीप सिंह,सिमरन कौर,संतोष चावला,रेनू चावला,सविता चावला,मनजीत कौर, रश्मि चावला,किरण खन्ना,एकता,मनी बेदी,विक्रम महंत,लवकेश महंत,देव महंत,अजय पाल,मयंक अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल,बबली गोयल, दिवाकर महंत आदि भक्त मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button