नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ में SDPI की झारखंड राज्य कार्य समिति (SWC) की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मो० हंजेला शेख की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश प्रभारी अब्दुल सलाम एनयू मुख्य अतिथि रहे। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
बताया गया कि SDPI की छठी राष्ट्रीय प्रतिनिधि परिषद (NRC 2026) 20–21 जनवरी 2026 को मंगलुरु में होगी, जिसमें नई नेशनल वर्किंग कमेटी का गठन किया जायेगा। झारखंड से प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। NRC 2026 का आधिकारिक लोगो नई दिल्ली में जारी किया गया। बैठक का समापन प्रदेश महासचिव (संगठन) शमीम अख्तर के संबोधन के साथ हुआ।



