खैरथल

पर्यावरण और सरकारी स्कूली शिक्षा पर शिक्षकों का अभियान

जिला सचिवालय खैरथल से दिया संदेश, शहर मे कपड़े के थैले बांटे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा जिले में अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ (अरस्तु) की जिला शाखा ने सोमवार को जिला सचिवालय खैरथल पर पर्यावरण संरक्षण और ‘पढ़ो राजकीय विद्यालय’ जागरूकता अभियान चलाया। जिला अध्यक्ष शैतान सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक जिला सचिवालय पहुंचे, जहां पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली और कपड़े के थैले बाट कर पोलीथीन का उपयोग ना करने का संदेश दियागया। अभियान का शुभारंभ जिला सचिवालय में अति. जिला कलक्टर शिवपाल जाट द्वारा  किया गया
 एडीएम ने इस कार्य की काफ़ी तारीफ करते हुए कहा की शिक्षक ही समाज का आयना होता है!
 शहर में जगह जगह मुख्य मार्गो सब्जी मंडी, रेलवे फाटक, मातौर रोड पर स्लोगन लिखें कपड़े के थैले वितरित किये
 इस मौके पर संघ के जिला एवं ब्लाक सहित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सलामुद्दीन,मनोज आर्य, उदय सिंघल,दीपचंद,नरेंद्र,राजकुमार, सुभाष, किशनलाल,रामोतार, विजय सिंह, लालचंद, सत्यपाल,महावीर आदि अनेको शिक्षक मौजूद रहे
अभियान के दौरान शिक्षकों ने दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों, युवाओं और बुजुर्गों को सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान “प्लास्टिक बंद करो – प्रदूषण हटाओ” और “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ” जैसे नारों के साथ कपड़े के बैग भी वितरित किए गए।
‘पढ़ो राजकीय विद्यालय’ अभियान के तहत सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। शिक्षकों ने “शिक्षा की गुणवत्ता पाओ” और “सरकारी योजनाओं का लाभ उठाओ” जैसे स्लोगन वाले कपड़े के सैकड़ों बैग वितरित किए। इसके माध्यम से अभिभावकों और बच्चों को सरकारी विद्यालयों से जुड़ने का आह्वान किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सरकारी विद्यालयों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button