अमरोहा

मकान दिलाने के नाम पर 13 लाख की धोखाधड़ी

पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार।

​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा/ हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति और उसके विकलांग भाई के साथ मकान बेचने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी का मामला आया सामने। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपनी रकम वापिस दिलाने या मकान का बैनामा कराने की मांग की है। नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी ​पीड़ित नईम पुत्र अलाउद्दीन का आरोप है कि करीब एक माह पूर्व कुछ लोगों ने उसे अपना मकान बेचने का प्रस्ताव दिया था। सगे रिश्तेदार होने के कारण विश्वास में आकर पीड़ित ने 8 लाख रुपये नकद और 5 लाख रुपये चेक के माध्यम से कुल 13 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। आरोप है कि पूरी रकम प्राप्त करने के बाद अब आरोपी मकान की रजिस्ट्री करने से मुकर रहे हैं। रकम वापिस मांगने पर आरोपियों ने पीड़ित और उसके भाई के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बैंक स्टेटमेंट के साथ नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। जब इस बारे में कोतवाली में तैनात अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह से बात की तो उन्होंने बताया पेरिस प्राप्त हुई है जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button