छिंदवाड़ा

गणतंत्र दिवस समारोह मनाये जाने के संबंध में बैठक आयोजित हुई l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l

छिंदवाड़ा l पुलिस ग्राउंड में आयोजित होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कलेक्टर नारायन ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व जिले में गणतंत्र दिवस समारोह पूरी गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के संबंध में कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस मनाये जाने के संबंध में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और तदनुरूप अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर धीरेंद्र सिंह, एएसपी आशीष खरे, संयुक्त कलेक्टर ज्योति ठाकुर व अंकिता त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर राहुल कुमार पटेल व रमेश कुमार मेहरा, उपायुक्त नगर निगम रोशन सिंह बाथम सहित सभी विभागों के प्रमुख एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर नारायन ने कहा कि इस वर्ष भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पूरे जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जायेगा। सभी अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सौंपे गए,दायित्व के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां पूर्व से ही कर ली जाएं। शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार ही जिले में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में प्रात: 7:30 बजे और कलेक्टर कार्यालय में प्रात: 8 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। इसके बाद प्रातः 8:45 बजे मुख्यालय के सभी शासकीय अधिकारी, कर्मचारी मुख्य कार्यक्रम स्थल पुलिस परेड ग्राउंड पर अनिवर्य उपस्थित रहे l

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button