अमरोहा

ग्राहक बनकर आए युवक ने सर्राफा व्यापारी के साथ की नब्बे हजार रुपए की ठगी। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा / हसनपुर नगर निवासी एक व्यापारी के साथ युवक द्वारा ग्राहक बनकर नब्बे हजार रुपये की ठगी की घटना को अंजाम दिया गया, व्यापारी के साथ हुई ठगी से हड़कंप मच गया वहीं पीड़ित व्यापारी द्वारा साइबर क्राइम में अपनी शिकायत दर्ज कराई गई। नगर के चामुंडा मार्ग निवासी अजय वर्मा नगर के मेंन बाजार में सोने चांदी की दुकान करते हैं, प्रतिदिन की भांति वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी कोतवाली क्षेत्र के गांव सतेडा निवासी एक युवक उनकी दुकान पर आया जो पूर्व में भी कई बार उनकी दुकान पर आ चुका था और अजय वर्मा से सोने की अंगूठी बेचने की बात कहने लगा। इसी बीच युवक द्वारा अजय वर्मा से उनका मोबाइल मांगा गया और कहा गया कि उसकी पत्नी ससुराल गई हुई है वह अंगूठी बेचने के विषय में उससे बात कर ले, अजय वर्मा ने कहा कि तुम्हारा मोबाइल कहां गया तो युवक ने कहा कि उसका मोबाइल खराब हो गया है और घर पर पड़ा है। जिस पर अजय वर्मा द्वारा मोबाइल दे दिया गया युवक द्वारा नंबर मिलाकर कहा गया की घंटी जा रही है। लेकिन फोन नहीं उठ रहा व्हाट्सएप्प कॉलिंग करता हूं, अजय वर्मा को कुछ शक हुआ तो उन्होंने मोबाइल छीनना चाहा तो युवक पीछे को हट गया और कहने लगा कॉल चल रही है। इसके बाद युवक चला गया अजय वर्मा को शक हुआ तो उन्होंने फौरन अपना बैलेंस चेक किया तो बैंक खाते से नब्बे हजार रुपए कटे हुए थे बैंक का बैलेंस मैसेज 1 घंटे बाद आया, नब्बे हजार रुपए की ठगी की जानकारी होते ही अजय वर्मा के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना साइबर क्राइम को दी। वही सर्राफा व्यापारी के साथ ठगी की घटना के बाद से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button