गोड्डा

मनरेगा बचाओ अभियान रैली में कांग्रेस नेताओं की सक्रिय सहभागिता।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने के केंद्र सरकार के प्रयासों के विरोध में आज झारखण्ड की राजधानी रांची में आयोजित “मनरेगा बचाओ अभियान” रैली में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।
इस रैली में झारखण्ड प्रभारी आदरणीय श्री के. राजू जी के साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष आदरणीय श्री प्रवीण सिंह कुशवाहा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रैली को संबोधित करते हुए आदरणीय श्री के. राजू जी, श्री केशव महतो जी, श्रीमती दीपिका पांडे जी, पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी, श्री सुबोध कांत सहाय जी सहित अनेक नेताओं ने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण परिवारों के लिए जीवनरेखा है। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के बजट में कटौती, समय पर मजदूरी भुगतान में देरी तथा कार्य अवसरों में कमी सीधे तौर पर गरीबों के अधिकारों पर हमला है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।
इस अवसर पर आदरणीय श्री प्रवीण सिंह कुशवाहा जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से मनरेगा की मजबूती, पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के पक्ष में रही है तथा आगे भी सड़क से संसद तक इस योजना के संरक्षण और विस्तार के लिए संघर्ष करती रहेगी।
रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण मजदूर एवं आम नागरिक उपस्थित रहे और मनरेगा को बचाने तथा मजबूत करने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button