अमरोहा
भाकियू भानू ने एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा/ हसनपुर भारतीय किसान यूनियन भानू के द्वारा उप जिला अधिकारी कार्यालय के पेशकार को ज्ञापन सौंपकर आगामी पंचायत में किसानों की समस्याओं का समाधान करने हेतु अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की। इसी के साथ किसानों ने चेतावनी दी कि अगर समय से अधिकारी पंचायत में नहीं पहुंचे तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।मंगलवार को गांव करनपुर माफी स्थित तहसील कार्यालय के प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष चमन सिंह के नेतृत्व में किसान एकत्र हुए और उप जिला अधिकारी की अनुपस्थिति में पेशकार राहुल वर्मा को एक ज्ञापन सोपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि आगामी 12 जनवरी को तहसील प्रांगण में किसानों की एक पंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें किसानों की समस्याओ का समाधान करने हेतु कृषि अधिकारी, जल निगम अधिकारी, डाक विभाग, विद्युत विभाग, तहसीलदार, वन क्षेत्र अधिकारी, लेखपाल फरौटा गांव आदि समय से उपस्थित सुनिश्चित करने की मांग की। इसी के साथ जिला अध्यक्ष चमन सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अधिकारी समय से पंचायत में नहीं पहुंचे तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष चमन सिंह,राहुल कुमार गुप्ता,बबलू सिंह,मलखान सिंह,गोविंद सिंह, राजीव चौहान,लोकेश चौहान,टीटू सिंह,जसवंत सिंह,हरिश्चंद्र आदि किसान मौजूद रहे।



