मेरठ

एमआईईटी में मैटलैब पर पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l

मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) में इंजीनियरिंग समस्या-समाधान हेतु हैंड्स-ऑन मैटलैब विषय पर पाँच दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) की शुरुआत हो गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को मैटलैब के माध्यम से इंजीनियरिंग और गणित से जुड़ी समस्याओं को सरल और व्यावहारिक तरीके से हल करने में सक्षम बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मैटलैब के मूल वातावरण से परिचित कराया जा रहा है। इसमें इन-बिल्ट फंक्शन और टूलबॉक्स का उपयोग, स्क्रिप्ट व फ़ंक्शन लिखना, त्रुटियों को ठीक करना, संख्यात्मक गणनाएँ, मैट्रिक्स ऑपरेशन तथा 2डी और 3डी ग्राफ़ के माध्यम से डेटा को समझना शामिल है। साथ ही गणितीय और इंजीनियरिंग मॉडलों का निर्माण व सिमुलेशन तथा सिग्नल प्रोसेसिंग, कंट्रोल सिस्टम और डेटा एनालिसिस जैसे क्षेत्रों में मैटलैब के उपयोग पर भी जानकारी दी जा रही है।

प्रथम दिन के सत्र में मूल गणितीय अवधारणाओं, मैट्रिक्स, लीनियर एल्जेब्रा और न्यूमेरिकल मेथड्स को मैटलैब के माध्यम से आसान उदाहरणों के साथ समझाया गया, जिससे प्रतिभागियों को विषय को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. स्वाति महेश्वरी और सह-संयोजक डॉ. रिची सिंह हैं। आयोजकों ने प्रथम वर्ष के डीन डॉ. विनीत कुमार, एप्लाइड साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. निधि चौधरी तथा कार्यक्रम में शामिल सभी शिक्षकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह और डीन एकेडमिक डॉ. संजीव कुमार सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों के कौशल विकास की दिशा में एक उपयोगी पहल बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button