हापुड़

हापुड़ में खाद्य विभाग ने  नकली शहद का भंडाफोड़ किया …

500 ड्रम में भरे 140 कुंटल से अधिक मिलावटी शहद को बरामद किया...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हरियाणा से लेकर हापुड में रखकर आंध्र प्रदेश भेजा जा रहा मिलावटी शहद…
खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने शहद के ड्रमों को सीज किया, लिया गया सैंपल…. अधिकारी जांच में जुटे

हापुड (यूपी) – यूपी के जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में खाद्य विभाग ने भारी  मात्रा में मिलावटी / नकली शहद पकड़ा है । खाद्य विभाग की टीम ने मौके से 500 ड्रम में लगभग 140 कुंटल नकली शहद का जखीरा पकड़ा है । खाद्य विभाग सैंपल भरकर कार्यवाही कर रहा है । खाद्य विभाग के अपर आयुक्त सुनील कुमार ने टीम के साथ मिलकर की बड़ी कार्यवाही कर दी ।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बार फिर मिलावटखोर माफिया पर बड़ी कार्यवाही की  खबर सामने आई है। हापुड के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FSSAI) ने मिलावटी और नकली शहद के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में मिलावटी और नकली  शहद का जखीरा पकड़ा है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एक गोदाम पर छापेमारी कर लगभग 500 ड्रमों में भरकर रखे गए 140 कुंटल से अधिक नकली शहद को जब्त कर लिया गया है । खाद्य विभाग के अपर आयुक्त सुनील कुमार ने अपने नेतृत्व में टीम गठित कर सफल छापेमार कार्यवाही की है । विभाग ने मौके से सैंपल लिए हैं, जो लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की बात की जा रही है । फिलहाल पूरी खेप को सीज कर दिया गया है और इसकी बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

खाद्य विभाग के अपर आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि , एक गोदाम में छापामार कार्यवाही करते हुए 500 ड्रम में लगभग 140 कुंटल से भी अधिक मात्रा में नकली शहद पकड़ा गया है , जिसे हरियाणा से एकत्र कर यहां रखा गया था । जिसे आज एक ट्रांसपोर्टर के ट्रक के माध्यम से आंध्र प्रदेश भेजा जा रहा था । हमने ट्रांसपोर्टर से बात कर ट्रक में लदे शहद के ड्रमों को गोदाम में रखवाया है । ड्रमों की गिनती करने पर लगभग 500 ड्रम में 140 कुंटल से अधिक शहद बरामद किया गया है। जिसमें प्रथम दृष्टया सीरम की मिलावट प्रतीत हो रही है। सैंपल लिया गया है, रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी , तब तक शहद को सीज किया गया है , इसकी बिक्री नहीं होगी ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button