झुंझुनू
महिला मोर्चा ने नववर्ष स्नेह मिलन पर जिला कलेक्टर का किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
झुंझुनूं। राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने नववर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव प्रेम कटेवा, जिलाध्यक्ष संतोष चौधरी एवं जिला संरक्षक सुभिता पूनियां के नेतृत्व में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग का साफा पहनाकर, शाॅल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। ब्लॉक अध्यक्ष रेणु कस्वां, महासचिव मंजू महला, सचिव चंद्रकला भाम्बू, उपाध्यक्ष शारदा देवी, संयुक्त सचिव अन्नू चौधरी, महासचिव सपना बाबल, सचिव सुनिता देवी एवं उपाध्यक्ष सिलोचना जगतसिंह ने मिठाई खिलाकर नववर्ष की बधाई देकर जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग को सम्मानित किया ।


